छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका! प्रदेश की तीनों स्टेट पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर के 609 और जूनियर इंजीनियर के 167 पद शामिल हैं। इसके अलावा इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य विभागों के पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन 6 नवंबर से शुरू हो चुके हैं और इच्छुक अभ्यर्थी 26 नवंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ही पात्र होंगे। भर्ती से जुड़ी योग्यता और अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन जरूर देखें।