बस्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार दीपावली का त्योहार जवानों के बीच रहकर मनाते हैं. इस बार वे बस्तर पहुंचे जिसे जवानों के शौर्य ने नक्सल मुक्त बनाया है. उन्होंने यहां पहुंचकर जवानों के साहस को नमन किया साथ ही पिछली सरकारों पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि जंगलों से हथियार वाले नक्सली तो मिट गए लेकिन दिमागी नक्सलियों ने कई संगठनों पर कब्जा कर रखा है.