दीपावली के त्योहार पर सरकारी कार्यालयों में मिठाई बांटकर खुशियां मनाने की परंपरा है, लेकिन कांकेर के विद्युत विभाग में मिठाई की जगह अंग्रेजी शराब बांटे जाने के आरोप ने नया विवाद खड़ा कर दिया। मामला सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कोतवाली थाना परिसर में भीड़ जुट गई और मामला राजनीतिक तूल पकड़ने लगा।
अंग्रेजी शराब की तीन बोतलें मिलने का दावा
पूरा मामला विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता संभाग कार्यालय का है। ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष लोमेश यादव ने आरोप लगाया कि दीपावली उत्सव के दौरान कार्यालय में मिठाई की जगह अंग्रेजी शराब बांटी जा रही है। शिकायत की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान ब्लेंडर ब्रांड की अंग्रेजी शराब की तीन बोतलें बरामद होने की बात सामने आई।
Chhattisgarh, India | Nov 7, 2026