Public App Logo
Profile Picture

Chhattis TV

@chhattistv
6277Followers
0Following
छत्तीसगढ़ सरकार ने पूर्व अग्निवीरों को राज्य की सिविल सेवाओं के तृतीय श्रेणी के पदों पर दिए गए 10% आरक्षण को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. मंत्रिपरिषद ने ‘छत्तीसगढ़ लोक सेवा पूर्व अग्निवीर सैनिक भर्ती नियम-2026’ को मंजूरी दे दी है.

इन नियमों में पूर्व अग्निवीरों की नियुक्ति और सेवा की शर्तों, भर्ती के मापदंड, आरक्षण और चयन प्रक्रिया को स्पष्ट किया गया है.

सरकार ने कहा कि राष्ट्रसेवा के दौरान मिले पूर्व अग्निवीरों के अनुभव, अनुशासन और क्षमता को प्रदेश की सेवा से जोड़ने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है.

मंत्रिपरिषद ने संशोधित अतिथि व्याख्याता नीति-2026 को भी कार्योत्तर मंजूरी दी है.

नई व्यवस्था के तहत समान अंक होने पर छत्तीसगढ़ के मूल निवासी उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी.
ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी खबर! दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में पटरियों के नवीनीकरण कार्य के चलते 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इसका असर छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ेगा। इस दौरान 6 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि उत्कल एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा। ऐसे में महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी इस दौरान ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस और रूट जरूर चेक कर लें। 

( Chhattisgarh News, News, Chhattisgarh Trains, Train Canceled News, CHHATTISGARH train cancel, Railway, )
छत्तीसगढ़ में टीईटी पास शिक्षकों की पदोन्नति में देरी का मामला गंभीर हो गया है। दुर्ग संभाग के सात जिलों से 500 से ज्यादा टीईटी पास शिक्षक बुधवार को संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने 4 अक्टूबर तक पदोन्नति प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग की।

शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के अनुसार, संभाग में 1400 से ज्यादा टीईटी पास शिक्षक पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं, पर विभाग ने तय समय-सीमा पर प्रक्रिया पूरी नहीं की।

प्रवक्ता उमाशंकर दिल्लीवार ने बताया कि प्रस्ताव जमा करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। शिक्षकों ने साफ किया है कि 4 अक्टूबर तक प्रक्रिया आगे न बढ़ने पर 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।

संयुक्त संचालक मौजूद नहीं थे। प्रभारी अधिकारी ने 5 अक्टूबर को फिर बुलाकर जानकारी देने को कहा। शिक्षक अब आश्वासन नहीं, वास्तविक प्रगति चाहते हैं।
Chhattisgarh News: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (दुर्ग विश्वविद्यालय) के कुलसचिव भूपेंद्र कुमार कुलदीप की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने मंगलवार देर शाम आदेश जारी कर उन्हें कुलसचिव के पद से हटाकर उच्च शिक्षा संचालनालय, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में पदस्थ किया है। उनकी जगह शासकीय वी. वाई. टी. महाविद्यालय, दुर्ग के इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. अनिल कुमार पांडेय को विश्वविद्यालय का प्रभारी कुलसचिव नियुक्त किया गया है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव इस बार सिर्फ संस्कृति और विकास की झलक तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नवा रायपुर का आसमान भी रोमांच से भर उठेगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर 2 नवंबर को भारतीय वायुसेना अपनी अद्भुत हवाई क्षमता और साहस का प्रदर्शन करेगी. प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम छह हेलीकॉप्टरों के साथ आसमान में रोमांचकारी एयरोबेटिक करतब दिखाएगी. इसके अलावा आकाशगंगा पैराशूट डिस्प्ले टीम के प्रशिक्षित जवान आसमान से छलांग लगाकर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे.

( Chhattisgarh News, Raipur News, Raipur Air Show, Air Show, Chhattisgarh Foundation Day)
⚠️ Smoking is injurious to health. धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

सिगरेट पीने वालों को फिर लगा झटका! ITC ने अपनी Gold Flake Premium सिगरेट की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। अब 10 सिगरेट वाले पैक के लिए ग्राहकों को 125 रुपये की जगह 135 रुपये चुकाने होंगे। खास बात यह है कि इसी साल जून में भी कंपनी ने कीमतें बढ़ाई थीं। यानी कुछ ही महीनों में दूसरी बार सिगरेट के दाम बढ़ाए गए हैं। बढ़ती कीमतों का सीधा असर अब smokers की जेब पर पड़ने वाला है।
रायपुर में कार चालकों को निशाना बना रहा एक शातिर गिरोह सक्रिय हो गया है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक फाफाडीह ओवरब्रिज और गंज थाना क्षेत्र के आसपास चोर ड्राइवरों को "गाड़ी से ऑयल गिर रहा है" कहकर बाहर बुलाते हैं। जैसे ही चालक गाड़ी से उतरकर जांच करने लगता है, गिरोह के सदस्य कार में रखा कैश, बैग और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से सतर्क रहने और अनजान लोगों की बातों में न आने की अपील की है।
छत्तीसगढ़ के कोरबा में गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाने वाले लिव-इन पार्टनर को पुलिस ने मंगलवार को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि गर्लफ्रेंड शराब की आदी थी और अक्सर घर से बाहर चली जाती थी।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

घटना वाले दिन भी दोनों में इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में बॉयफ्रेंड ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद वह खाना बनाने लगा।

खाना खाने के बाद उसने देखा कि गर्लफ्रेंड के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद उसने शव को सेप्टिक टैंक में डालकर छिपा दिया और भाग निकला, जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। मामला श्यांग थाना क्षेत्र का है।
Chhattisgarh Malls Parking Free: छत्तीसगढ़ में लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जब छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग ने मॉल या शॉपिंग कॉप्लेक्स में पार्किंग शुल्क को खत्म कर दिया है. अब पार्किंग बिल्कुल फ्री रहेगी. इस फैसले को अंबुजा मॉल प्रबंधन ने चैलेंज किया था, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी है. एडवोकेट अंजिनेश शुक्ला ने इसे जनता की जीत बताया है.

( Chhattisgarh Mall Parking News, Mall Parking fee, Mall, Shopping Malls, Cg news, Chhattisgarh News, Bhilai, Raipur, Bilaspur malls)
जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच इलेक्ट्रॉनिक ट्रैफिक वॉयलेशन और पेंडिंग जुर्माने की वसूली से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी. कोर्ट को यह जानकारी दी गई कि देश भर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 45,000 करोड़ रुपये के ई-चालान बकाया हैं, जिसमें से केवल 25,000 करोड़ रुपये ही वसूल हो पाए हैं. भारी-भरकम रकम के इस बैकलॉग को खत्म करने और लोगों में ट्रैफिक नियमों का डर पैदा करने के लिए ही कोर्ट ने ये कड़े सुझाव दिए हैं.
सुनवाई के दौरान जस्टिस पारदीवाला ने सुझाव दिया कि यदि कोई लंबे समय तक ट्रैफिक चालान नहीं चुकाता है, तो अधिकारियों को बिजली कनेक्शन काटने जैसे सख्त कदम उठाने पर विचार करना चाहिए. इसके अलावा बेंच ने रैंडम व्हीकल चेकिंग और उन गाड़ियों को जब्त करने की भी बात कही जिन पर पुराने चालान बकाया हैं. सुप्रीमकोर्ट ने यह भी सुझाव दिया कि जब तक बकाया जुर्माना नहीं भरा जाता, तब तक ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड करने, रजि
रायपुर में कार चालकों को निशाना बना रहा एक शातिर गिरोह सक्रिय हो गया है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक फाफाडीह ओवरब्रिज और गंज थाना क्षेत्र के आसपास चोर ड्राइवरों को “गाड़ी से ऑयल गिर रहा है” कहकर बाहर बुलाते हैं। जैसे ही चालक गाड़ी से उतरकर जांच करने लगता है, गिरोह के सदस्य कार में रखा कैश, बैग और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से सतर्क रहने और अनजान लोगों की बातों में न आने की अपील की है। 
​
छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के सामने आमतौर पर सामाजिक बहिष्कार, प्रताड़ना और अधिकारों से जुड़े मामले पहुंचते हैं. लेकिन एक ऐसा मामला भी सामने आया, जिसका संदर्भ त्रेता युग से जुड़ा है. आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरधारी नायक ने बताया कि दशहरा पर रावण के पुतला दहन को मानवाधिकार के नजरिए से देखने का सवाल उठाया गया. 

मामले में सवाल किया गया कि हर साल रावण का पुतला जलाया जाता है, तो क्या इसे मानवाधिकार के संदर्भ में देखा जा सकता है. साथ ही यह सवाल भी उठाया गया कि अगर रावण को लेकर ऐसा सवाल है, तो द्वापर युग के दुर्योधन के संदर्भ में ऐसा क्यों नहीं है? यानी आयोग के सामने एक ओर वर्तमान समय के सामाजिक बहिष्कार जैसे गंभीर मामले हैं. तो दूसरी ओर पौराणिक पात्रों और आधुनिक मानवाधिकार की अवधारणा को जोड़कर देखा गया एक बेहद अलग सवाल भी सामने आया है.

(Chhattisgarh News, Raipur News, Cg News, Raavan )
नई व्यवस्था में टीटीई जैसे ही अनुपस्थित यात्री को अपने एचएचटी डिवाइस पर अनबोर्डेड दर्ज करेगा सिस्टम एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद केंद्रीय सर्वर नियमानुसार अगली वरीयता वाले आरएसी यात्री को स्वत ही वह बर्थ आवंटित कर देगा।बर्थ मिलते ही यात्री के मोबाइल फोन पर तुरंत कोच और सीट नंबर का मैसेज आ जाएगा।

( RAC Ticket, Indian Railways, Train, TTE, Confirm ticket)
मोबाइल स्क्रीन गार्ड खरीदना अब महंगा हो सकता है। सरकार ने स्क्रीन प्रोटेक्टर के लिए नए BIS मानक लागू किए हैं, जिसके तहत निर्माताओं और आयातकों को अपने उत्पादों की टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन कराना होगा। इसका उद्देश्य घटिया क्वालिटी वाले स्क्रीन प्रोटेक्टर की बिक्री पर रोक लगाना है। वहीं, 1 अक्टूबर से TV, AC, फ्रिज और वॉशिंग मशीन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। AC की कीमतों में करीब 5-8% और वॉशिंग मशीन, फ्रिज व LED की कीमतों में 3-4% तक बढ़ोतरी की बात सामने आई है।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कुमदा बस्ती में आबकारी विभाग ने नकली ब्रांडेड शराब तैयार कर बाजार में बेचने के आरोप में एक मकान पर छापा मारा।
मौके से 2,500 नकली शराब के ढक्कन, 200 नकली रैपर/लेबल और बड़ी संख्या में खाली शराब की बोतलें बरामद हुईं।
करीब 12 लीटर मिलावटी शराब भी जब्त की गई।
पैकेजिंग पर मैकडॉवल नंबर वन, रॉयल स्टैग, गोवा और इंपीरियल ब्लू जैसे ब्रांडों के नाम इस्तेमाल किए जा रहे थे।
कार्रवाई के दौरान मकान मालिक चंद्रप्रकाश राजवाड़े को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2), 38(क) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई अंबिकापुर आबकारी उड़नदस्ता टीम ने की। विभाग ने अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 से 7 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारत-सिंगापुर विकास एवं कारोबार सम्मेलन में शामिल होने के साथ उद्योगपतियों, निवेशकों और कारोबारी प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। दौरे का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश आकर्षित करना, नई औद्योगिक परियोजनाओं को बढ़ावा देना और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

( Chhattisgarh News, Vishnu Deo Sai, CM Sai, Singapore Visit, Raipur News)
Maoist Dump Cash Missing: सुकमा के मुरगांव क्षेत्र के जंगलों में माओवादी डंप की तलाश के दौरान करीब 20 लाख रुपये की नकदी मिलने का मामला अब सवालों में है। आरोप है कि बरामद रकम सरकारी खाते में जमा कराने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांट ली। रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है।
छत्तीसगढ़ में नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन और पुराने राशन कार्ड में संशोधन की प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है। लोग अब Smart PDS 2.0 पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
करीब दो महीने से ऑनलाइन प्रक्रिया बंद थी, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी।
आवेदन में आधार, बैंक खाते की जानकारी, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, परिवार की फोटो और गैस कनेक्शन जैसी जानकारी/दस्तावेज मांगे जाएंगे।
परिवार के मुखिया की वैवाहिक स्थिति, शिक्षा और जाति के साथ-साथ परिवार के पास AC, TV या प्लॉट है या नहीं, इसकी जानकारी भी देनी होगी।
परिवार में किसी सदस्य को गंभीर बीमारी होने पर उसकी जानकारी भी देनी होगी।
दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद राशन कार्ड बनाने या संशोधन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
लेमिनेटेड दस्तावेजों की स्कैनिंग में कुछ लोगों को दिक्कत आ रही है, क्योंकि प्लास्टिक की परत के कारण स्कैनिंग मुश्किल होती है और लेमिनेशन हटाने पर दस्तावेज खराब होने का खतरा रहता है।

(Cg News, Chhattisgarh News, New Ration Card )
बाढ़ प्रभावित सुकमा पहुंचे CM विष्णुदेव साय, किया निरीक्षण; सुनिए क्या कहा
Raigarh Bike Theft For Girlfriend: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां प्यार के चक्कर में एक युवक ने ऐसा कांड कर दिया, जिसे सुनकर अधिकारी भी दंग रह गए. दरअसल, मध्य प्रदेश का ग्वालियर निवासी निर्मल धाकड़ अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने रायगढ़ आया था, लेकिन पैसे खत्म होने के बाद उसने बाइक चोरी का रास्ता अपना लिया. पुलिस ने निर्मल को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला ?
तो पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी निर्मल धाकड़ ग्वालियर के मोरार का रहने वाला है. 12 सितंबर को वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए ग्वालियर से रायगढ़ आया था. यहां पहुंचने के बाद उसके पैसे खत्म हो गए. लेकिन निर्मल ने पैसे कमाने का अजीबो-गरीब रास्ता ढूंढ डाला. खर्च चलाने के लिए उसने बाइक चोरी करनी शुरू कर दी. आरोपी एक चोरी से नहीं रुका. कुल मिलाकर निर्मल ने एक के बाद एक 5 बाइक और स्कूटर चोरी किए.

( Chhattisgarh News, MP News, Breaking News, Raigarh News, GF-BF News)
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरभट्टी इलाके में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक नाबालिग द्वारा रात में भूत बनकर राहगीरों को डराने और लूटपाट की कोशिश करने का दावा किया जा रहा है।
2000 रुपये से अधिक के यूपीआई मर्चेंट भुगतान पर 15 अक्टूबर से एमडीआर लागू किए जाने के विरोध में चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज (CTI) ने 2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे का ऐलान किया है। संगठन ने दिल्ली समेत देशभर के दुकानदारों और व्यापारियों से उस दिन UPI QR कोड और साउंड बॉक्स को काले कपड़े से ढककर नकद भुगतान लेने की अपील की है।

( NO UPI DAY, Online payments, News, Cash, Money, UPI )
Notice On Churches Gate : छत्तीसगढ़ में अब कथित धर्म परिवर्तन के लिए हो रही प्रार्थना सभाओं पर विवाद के बाद चर्चों और क्रिश्चियन संगठनों ने एक नोटिस जारी किया है। चर्चों के गेट पर लगाए गए नोटिस बोर्ड में गैर ईसाइयों को बताया गया है कि अगर वह प्रार्थना में शामिल होंगे तो यह उनकी जिम्मेदारी होगी।
Liquor Ban : छत्तीसगढ़ की एक ग्राम पंचायत में शराबबंदी लागू करने की कोशिश अब कानूनी सवालों में घिर गई है. पंचायत ने गांव के 16 लोगों से 45 हजार रुपये जुर्माना वसूला है. आरोप है कि ये लोग गांव से बाहर शराब पीकर नशे की हालत में वापस लौटे थे. पंचायत ने शराबबंदी के नियम के तहत यह कार्रवाई की. हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जुर्माना वसूलने के अधिकार और इसकी कानूनी वैधता पर सवाल उठाए हैं. अब यह मामला चर्चा में है कि पंचायत को ऐसी वसूली करने का अधिकार है या नहीं.

(Raipur, Chhattisgarh? news, Alcohol ban, Liquor ban, Village, cg news, cg gaon)
25 सितंबर को रिलीज हुई ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’, खचाखच भरे शो में दर्शकों ने बताया अनुभव