चरपोखरी: नशे के खिलाफ चरपोखरी पुलिस की मुहिम तेज, युवाओं को बचाने के लिए जागरूकता बनेगी हथियार
नशे के खिलाफ चरपोखरी थाना पुलिस ने गुरुवार की रात गड़हनी के इस्लामगंज मोहल्ले में जागरूकता अभियान चलाया। करीब 7 बजे आयोजित अभियान में पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों की जानकारी दी। थाना प्रभारी रविशंकर कुमार ने युवाओं से नशे से पूरी तरह दूर रहने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने की अपील की।