कोईलवर: आरपीपीएस विद्यालय में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, छात्र-छात्राओं ने मटकी फोड़ी
कोईलवर प्रखंड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आरपीपीएस विद्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे छात्र-छात्राओं के बीच मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं और छात्रों के लिए अलग-अलग मटकी फोड़ कार्यक्रम रखा गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।