चित्तौड़गढ़: कलेक्ट्रेट पर भारतीय मज़दूर संघ की महिलाओं ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज़िला कलेक्टर को ज्ञापन
चित्तौड़गढ़ में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। महिलाओं ने बताया कि सरकार द्वारा रिटायर्ड हुई महिलाओं को पेंशन योजना में जोड़ने की घोषणा की थी जो कि सिर्फ घोषणा ही बंद कर रह गई। जल्द से जल्द घोषणा को जमीनी स्तर पर लागू किया जाए और पेंशन योजना में जोड़ा जाए।