चित्तौड़गढ़: निंबाहेड़ा से 1 साल के बच्चे के साथ गायब हुई महिला का सात माह मे भी पुलिस नहीं लगा पाई पता, परिजनों ने SP से लगाई गुहार
निंबाहेड़ा से 1 साल के बच्चे और जेवर के साथ गायब हुई महिला का सात माह बाद भी पुलिस पता नहीं लगा पाई। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक परिवार ने उसे बंधक बना रखा है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। परिजनों ने मामले में पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उनके समक्ष अपनी गुहार लगाई। पीड़ित दंपति ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष इस सम्बंध मे परिवाद पेश किया गया।