चित्तौड़गढ़: विधानसभा में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने गोवंश के भरण पोषण राशि में वृद्धि किए जाने की मांग उठाई है
चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान गौवंश पर बोलते हुए गोसंरक्षण एवं गोपालन हेतु अनुदान राशी बढ़ाने का मुद्दा सदन में उठाया। विधायक आक्या ने सदन में कहां कि कांजी हाउस/गौशालाओ में संधारित बड़े गौवंश को भरण पोषण सहायता राशी के रुपए में ₹40 तथा छोटे गोवंश में भरण पोषण सहायता राशि में ₹20 प्रति गोवंश की दी जा रही है।