चित्तौड़गढ़: ऋतुराज वाटिका में युवा बेरोज़गार संघर्ष समिति की प्रेस कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन
युवा बेरोजगार संघर्ष समिति चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में पदाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जानकारी देते हुए बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में रोजगार की कोई भी कमी नहीं है परंतु बड़ी फैक्ट्रियां और इंडस्ट्रीज स्थानीय युवाओं को मौका नहीं देती है। जल्द ही स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दिया तो संघर्ष समिति बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगी।