चित्तौड़गढ़: गांधीनगर में आदिवासी भील समाज की आयोजित आदिवासी दिवस को लेकर कार्यक्रम पर हुई चर्चा
आदिवासी भील समाज की भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस जिला स्तर पर 9 अगस्त को मनाये जाने पर चर्चा की गई। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष शंभूलाल सेगवा ने बताया कि शुक्रवार 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में भव्य रूप से मनाया जाएगा।