ऊना: नेशनल हाईवे ऊना-मैहतपुर पर हादसों की जड़ बनी क्रॉसिंग, जनहित मोर्चा ने की क्रॉसिंग बंद करने की मांग #jansamasya
चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर ऊना से मैहतपुर तक डिवाइडर में छोड़ी गई करीब 25 क्रॉसिंग्स हादसों का कारण बन रही हैं। बिना संकेतों के लोग तेज रफ्तार हाईवे पार कर रहे हैं। ऊना जनहित मोर्चा अध्यक्ष राजीव भनोट ने सभी ओपन क्रॉसिंग्स को बंद करने की मांग की है। एनएचएआई के अनुसार विरोध के चलते बंद करने का अभियान रोकना पड़ा था।