ऊना: जिले में डाक विभाग के सेवा भाव सप्ताह की हुई शुरुआत, लोगों को डिजिटलीकरण के बारे में किया गया जागरूक
ऊना डाक मंडल में 1 जुलाई से ‘सेवा भाव सप्ताह’ शुरू हुआ, जिसका उद्देश्य लोगों को डाक विभाग की डिजिटल और जनकल्याणकारी सेवाओं से जोड़ना है। डाक अधीक्षक भूपिंदर सिंह के नेतृत्व में बनी टीमों ने फील्ड में जाकर प्रचार किया। महिलाओं को डिजिटल लेन-देन की जानकारी दी गई और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खाते खोलकर क्यूआर कोड वितरित किए गए।