ऊना: यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर जिला में पुलिस ने काटे 377 वाहनों के चालान, वसूला ₹124700 का जुर्माना
एसपी ऊना अमित यादव ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस ने यातायात के नियम तोडऩे पर जिला में 377 वाहनों के चालान किए है। जिसमें से 176 चालानों का मौके पर ही निपटारा कर ₹124700 जुर्माने के रूप में प्राप्त किए गए है। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 8 व्यक्तियों के चालान किए गए है। कर ₹800 जुर्माने के रूप में प्राप्त किए है।