ऊना: सोमभद्रा नदी में मछली पकड़ने गई एक महिला सहित पांच प्रवासी फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाले गए
मंगलवार दोपहर को बसाल गांव स्थित सोमभद्रा नदी में मछली पकड़ने गए एक महिला समेत पांच प्रवासी अचानक जलस्तर बढ़ने से फंस गए। सभी मजदूर नदी के बीच बने टापू पर फंसे थे। प्रशासन को समय रहते सूचना दी गई और सवा दो घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस, होमगार्ड व दमकल कर्मियों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर एसडीएम व डीएसपी हरोली भी मौजूद रहे।