चानन: चानन में किसान गोष्ठी में कीट नियंत्रण और आधुनिक खेती की जानकारी दी गई
चानन में बुधवार को कृषि विभाग एवं आत्मा के संयुक्त तत्वावधान में किसान गोष्ठी आयोजित हुई. अपराह्न 12:30 बजे इसमें किसानों को खरीफ फसलों में कीट-रोग नियंत्रण, आधुनिक कृषि तकनीक व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी.सहायक निदेशक पौधा संरक्षण अंकित आनंद, उप परियोजना निदेशक रिंटो नंदी व बीएओ योगेश कुमार ने किसानों की समस्याएं सुनीं और समाधान के उपाय बताये.