बक्सर: डीएम ने समाहरणालय में जनता दरबार में 16 आवेदनों पर की कार्रवाई, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Apr 2, 2025 जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा बुधवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आम जनता दरबार का आयोजन किया गया. जहां आम जनता के फरियाद को सुना गया. उनके फरियादों की त्वरित कार्रवाई करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश किया गया. जनता दरबार का आयोजन समाहरणालय परिसर स्थित सभा कक्ष में लगभग 3:00 बजे अपराह्न में किया गया.