बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोधना पंचायत के मजनूपुर नवादा में पिछले 10 दिनों से वार्ड संख्या 5, 7, 11 और 12 में बिजली ठप है। इससे करीब 3000 लोग प्रभावित हैं। इस पर ग्रामीणों ने बुधवार को सब-डिवीजन ऑफिस बछवाड़ा का घेराव किया।
जिसके बाद गुरुवार को अनुमंडलाधिकारी नीरज कुमार सिन्हा, डीएसपी कृष्ण कुमार और बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता नटवरलाल गुप्ता, सहायक अभियंता संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मी और पुलिस बल नवादा गांव पहुंचे और उन्होंने विद्युत आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू करवाया।
इसके बाद एसडीओ नीरज कुमार सिन्हा और डीएसपी कृष्ण कुमार संबंधित अधिकारी को दिशा निर्देश देकर उक्त स्थल से चले गए।
हालांकि, कुछ हिस्सों में हाई टेंशन 11000 वोल्ट के कवरिंग तार लगाए गए, पर अन्य जगहों पर बिना कवरिंग के तार खींचे जा रहे थे। जिसका लोगों ने जमकर विरोध किया और बिना के कवरिंग तार नहीं ले जाने पर अरे रहे।
हालांकि, थानाध्यक्ष विकाश कुमार राय सहित अन्य अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किए। लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए।
वार्ड संख्या 12 के वार्ड सदस्य भुना देवी एवं ग्रामीण वाचन देवी, उषा देवी, प्रभा देवी, सुशीला देवी, सुमित्रा देवी और बिट्टू महतो, प्रमोद महतो, संजय कुमार, आलोक कुमार, संधीर कुमार, अमन कुमार, सौरभ कुमार, भुनेश्वर महतो, नाथों शर्मा समेत अन्य लोगों ने बताया कि बताया कि एलटी 440 के खंभे घरों के पास हैं और उन्हीं पर से हाई टेंशन 11000 तार बिना कवरिंग के खींचे जा रहे हैं, जो खतरनाक है और कोई भी हादसा घटित हो सकता है और अधिकारी कह रहे हैं कि एक महीने के अंदर कवरिंग तार लगाया जाएगा।
आक्रोशित लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के एसडीओ और जेई के बातों पर कोई भरोसा नहीं है, क्योंकि बिजली की समस्या को लेकर कई दफा आवेदन देने के बावजूद कोई संज्ञान नहीं लिया जाता है।
इसलिए जब तक कवर तार नहीं दिया जाएगा, तब तक गांव से होकर हाई टेंशन 11000 तार नहीं गुजरेगा या फिर दूसरा विकल्प है कि बहियार या अन्य रास्तों से होकर तार को ले जाया जाए।
इस संबंध में कार्यपालक अभियंता नटवरलाल गुप्ता ने कहा कि विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए स्थानीय लोगों से बातचीत की जा रही है, जल्द ही प्रभावित हिस्सों में बिजली दिया जाएगा।
मौके पर बीपीआरओ विश्वनाथ कुमार, आरओ रत्नेश्वर दास, कनीय अभियंता संतोष कुमार, एमओ पंकज कुमार, एसआई गितेंद्र उपाध्याय, सहित बिजली विभाग के कर्मी और तेयाय ओपी, बछवाड़ा एवं तेघड़ा थाना के पुलिस बल मौजूद रहे।