डुमरांव: अरक गांव में प्रेम विवाह के बाद युवती ने अपने पिता से जान का खतरा जताया, सुरक्षा की गुहार लगाई
Dumraon, Buxar | Nov 9, 2026 अरक गांव के पूरब टोला निवासी ज्योति कुमारी ने अपने ही पिता और परिजनों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि प्रेम विवाह करने के बाद से उसे और उसके ससुराल पक्ष के लोगों को लगातार धमकियां दी जा रही है।