सिरसागंज: फर्जी बैनामा कर ₹49.50 लाख की ठगी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने नगला राधे फ्लाईओवर के पास से किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में बुधवार को जमीन की धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। नगला धीर गांव में जमीन के असली मालिक की जगह फर्जी व्यक्ति खड़ा कर कथित तौर पर 49 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की गई। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। कार्रवाई करते हुए सिरसागंज पुलिस ने नगला राधे फ्लाईओवर के पास से राजदीप यादव और संदीप कुमार को गिरफ्तार किया।