दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय के निर्देश पर जिले में प्रशासनिक सतर्कता बढ़ा दी गई है। पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
इस क्रम में पटाखों की दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों एवं निर्धारित नियमों के अनुपालन की जांच की जा रही है। मिठाई दुकानों में साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का जायजा लिया जा रहा है। वहीं, छठ पर्व को देखते हुए विभिन्न छठ घाटों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। घाटों पर साफ-सफाई, पहुंच पथ, सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।
IPRD Bihar
#begusarai
बेगूसराय पुलिस
#cmsamrat