जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभा भवन में सात निश्चय एवं सात निश्चय-2 की योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल युवा कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिले में अब तक 15,492 लाभुकों को शिक्षा ऋण, 16,440 लाभुकों को स्वयं सहायता भत्ता तथा 1,07,755 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
जिला पदाधिकारी ने पात्र युवाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने, बकाएदारों से ऋण वसूली में तेजी लाने तथा नीलाम पत्र वादों की प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat