जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश रजिस्टर, अग्नि सुरक्षा एवं विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सौरव कुमार सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
IPRD Bihar
Chief Electoral Officer, Bihar
#begusarai
#cmsamrat