कॉमनवेल्थ गेम्स में कबड्डी प्रतियोगिता में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली बीहट की बेटी सुश्री रिया कुमारी ने शनिवार को जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय से औपचारिक मुलाकात की।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रिया की सफलता जिले की अन्य बेटियों एवं युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार की 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना के तहत रिया कुमारी को शिक्षा विभाग में नौकरी प्रदान की गई है।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat