जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने शनिवार को जिला निबंधन कार्यालय परिसर में नवनिर्मित कार्यालय कक्ष का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण भी किया। इसके बाद कार्यालय का निरीक्षण कर आम नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी सेवाओं एवं निर्धारित शुल्क का विवरण सूचना पट पर प्रदर्शित करने, प्रतीक्षालय, स्वच्छ पेयजल एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा शिकायत पेटी लगाने का निर्देश दिया। साथ ही बिचौलियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। मौके पर जिला निबंधन पदाधिकारी श्री पंकज कुमार झा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
IPRD Bihar
#begusarai
#samratchoudhary