आबू रोड: माउंट आबू में दिवाली से पहले नक्की झील की तस्वीर बदलेगी, सौंदर्यीकरण की कवायद तेज, नगरपालिका अध्यक्ष एक्टिव मोड में
सिरोही जिले के माउंट आबू और प्रदेश की सबसे धनी नगर पालिका से खबर है जहां दिवाली से पहले प्रदेश की एकमात्र नक्की झील की तस्वीर बदलने की तैयारी तेज हो गई है।अमृत-2 योजना के तहत बजट स्वीकृति के बाद अब सौंदर्यीकरण के प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हो गई है।नगरपालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य ने नक्की झील का दौरा कर प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया।