किशनगंज सदर थाना परिसर में 112 के सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
पत्नी से फोन पर बात करने के दौरान हुई घटना, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
किशनगंज सदर थाना परिसर स्थित पुलिस बैरक में डायल 112 में तैनात एक सिपाही ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना में भागलपुर निवासी सिपाही समीर कुमार की मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। घायल सिपाही को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसपी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले सिपाही अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था।
फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक जांच की जा रही है। #viralreels #viralreelschallenge
Terhagachh, Kishanganj | Oct 11, 2026