मध्याह्न भोजन योजना की लंबित राशि तत्काल जारी करने एवं अंडे की दर में संशोधन की मांग।
किशनगंज लोकसभा सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जो को पत्र लिखकर मध्याह्न भोजन योजना की लंबित राशि तत्काल जारी करने तथा अंडे की निर्धारित दर में संशोधन करने की मांग की है।
सांसद ने पत्र में कहा है कि किशनगंज सहित बिहार के विभिन्न जिलों में पिछले लगभग 4–5 महीनों से मध्याह्न भोजन योजना की राशि लंबित है। इसके कारण विद्यालयों में खाद्य सामग्री की आपूर्ति प्रभावित हो रही है और स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं का भुगतान भी बकाया है। लगातार बढ़ते बकाये के कारण योजना के सुचारु संचालन में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं, जिसका असर बच्चों के पोषण एवं विद्यालयों में उनकी नियमित उपस्थिति पर पड़ सकता है।
सांसद डॉ. जावेद आजाद ने यह भी कहा कि वर्तमान बाजार में एक अंडे की कीमत लगभग 8–9 रुपये है, जबकि मध्याह्न भोजन योजना के तहत इसके लिए निर्धारित राशि मात्र 5 रुपये है। ऐसे में मौजूदा बाजार मूल्य के अनुरूप अंडे की दर में संशोधन करना आवश्यक है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से लंबित राशि तत्काल जारी करने, आपूर्तिकर्ताओं के बकाये का भुगतान सुनिश्चित करने तथा अंडे की निर्धारित दर का पुनरीक्षण करने का अनुरोध किया है, ताकि मध्याह्न भोजन योजना का संचालन निर्बाध रूप से जारी रहे और बच्चों को निर्धारित पोषण का लाभ मिलता रहे। #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #viralpost #vacaciones #newyork #videogames #2026Goals
District Kishanganj
Dr Md Jawaid
Bihar Education Department