ग्राम कद्दूभिता में फसल विविधीकरण एवं मल्टीलेयर फार्मिंग पर जनजातीय बहुल क्षेत्रों में प्रशिक्षण-सह-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित
किशनगंज जिला नवीन कुमार के निर्देशानुसार आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), किशनगंज के तत्वाधान में भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित भारत के प्रथम ग्राम कद्दूभिता, पंचायत बंदरझूला, प्रखंड ठाकुरगंज के आदिवासी टोला में प्रथम पंक्ति के कृषकों के लिए फसल विविधीकरण एवं मल्टीलेयर फार्मिंग (बहुस्तरीय खेती) पर प्रशिक्षण-सह-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उद्यमी एवं प्रगतिशील कृषक श्रीमती ललिता कुमारी ने मास्टर ट्रेनर के रूप में किसानों को फसल विविधीकरण, ड्रैगन फ्रूट की वैज्ञानिक खेती तथा विभिन्न शाक-सब्जियों के साथ मल्टीलेयर फार्मिंग अपनाने की तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने कम भूमि में विभिन्न फसलों की खेती के माध्यम से उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने एवं अतिरिक्त आय अर्जित करने के तरीकों से ग्राउंड स्तर के जनजातीय किसानों को अवगत कराया।
प्रशिक्षण के दौरान कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने तथा खेती को अधिक लाभकारी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी आजीविका सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण में शामिल अधिकांश किसान सीमित कृषि भूमि पर खेती करते हैं तथा उन्हें वर्तमान में खेती से पर्याप्त आय प्राप्त नहीं हो पा रही है। ऐसे में मल्टीलेयर फार्मिंग के प्रति किसानों में विशेष उत्साह देखने को मिला। किसानों ने इस पद्धति को अपनाने में गहरी रुचि दिखाई।
कृषि विभाग के सहयोग से आगामी समय में कार्यक्रम में शामिल सभी 50 किसानों के खेतों में मल्टीलेयर फार्मिंग को बढ़ावा देने की योजना है। इस पहल से सीमित भूमि में बहुस्तरीय खेती को प्रोत्साहन मिलेगा तथा किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित करने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के जनजातीय किसानों को नवीन एवं उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ना, उपलब्ध कृषि भूमि का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना तथा किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहल करना है।
इस अवसर पर कृषि विभाग के सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण जय किशन कुमार, आत्मा के टीम लीडर तौसी, सहायक तकनीकी प्रबंधक श्री सुदीप सिंह, मास्टर ट्रेनर श्रीमती ललिता कुमारी तथा सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान उपस्थित रहे। #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #viralpost #newyork #vacaciones #videogames #2026Goals #BIG_BREAKING