प्रतापगढ़: पंडित का पुरवा गाँव के युवक की मौत के तीसरे दिन भी शव का अंतिम संस्कार नहीं हुआ, 5 थानों की पुलिस तैनात
कोतवाली देहात क्षेत्र के एटीएल ग्राउंड में मंगलवार को झाड़ियां में पंडित का पुरवा गांव के आकाश यादव का शव मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियो पर कार्यवाही की मांग को लेकर तीसरे दिन गुरुवार को दोपहर 3.30 बजे तक अंतिम संस्कार नही किया। बवाल की आशंका को देखते हुए मौके पर 5 थानों की पुलिस तैनात है। अधिकारी परिजनों की समझाने में जुटे है।