प्रतापगढ़: राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 343 जोड़ों का भव्य विवाह संपन्न हुआ
राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार शाम 4 बजे 343 जोड़ों का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। इसमें 333 हिंदू और 10 मुस्लिम जोड़े अपने-अपने रीति-रिवाजों से विवाह बंधन में बंधे। विधायक, डीएम व अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। सरकार द्वारा प्रति जोड़ा 1 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई।