प्रतापगढ़: ढेकाही गांव में श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित्र सुन श्रद्धालु भावविभोर हुए
सदर ब्लॉक स्थित ढेकाही गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान गुरूवार शाम 5 बजे कथा व्यास मुकेश आनंद जी महाराज ने श्रीकृष्ण लीलाओं व सुदामा चरित्र का वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। उन्होंने भक्त की निष्ठा व समर्पण की महिमा बताई। कार्यक्रम में प्रधान, पूर्व सांसद सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।