गुना नगर: कांग्रेस कमेटी ने गायत्री मंदिर के सामने जनसंपर्क कार्यालय पर मनाया होली पर्व
गुना में जिला कांग्रेस कमेटी ने होली पर्व मनाया। गायत्री मंदिर के सामने जनसंपर्क कार्यालय पर होली उत्सव का आयोजन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता कार्यकर्ता शामिल हुए। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर मिठाई खिलाई गले मिलकर होली की बधाइयां दी। कांग्रेस नेताओं ने होली पर शांति सौहार्द प्रेम और भाईचारे के साथ सभी त्योहार मनाने संदेश दिया।