गुना नगर: बिलखेड़ा गांव में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
गुना के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के बिलखेड़ा गांव में 14 मार्च की दोपहर में 5 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फरियादी किसान विनोद बंजारा ने पुलिस को बताया, खेत के ऊपर से गुजरे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी खेत में गिरी। 5 बीघा में खड़ी गेहूं की 50 से 55 कुंटल फसल जलकर राख हो गई। करीब ₹1.30 लाख का नुकसान हुआ। पुलिस ने जांच में लिया है।