गुना नगर: जिला जेल में होली भाई दूज पर बंदियों से परिजनों की खुली मुलाकात होगी, निर्देश जारी
गुना जिला जेल में होली की भाई दूज पर 16 मार्च को बंदियों की परिजनों से खुली मुलाकात होगी। 14 मार्च को जेल अधीक्षक ने बताया, मिठाई रुपए मोबाइल मादक पदार्थ सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। 16 मार्च को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंजीकरण होगा। मुलाकात के दौरान परिजनों पर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री जेल में पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।