गुना नगर: हनुमान चौराहे पर चलती बाइक से गिरा युवक, लोग दौड़े मदद के लिए, वीडियो हुआ वायरल
गुना में हनुमान चौराहे पर 14 मार्च की दोपहर में एक युवक चलती बाइक सहित अचानक गिर गया। सामने आए वायरल वीडियो में आसपास मौजूद लोग दौड़कर युवक की मदद करने आए। युवक को उठाकर सड़क किनारे छांव वाली जगह पर बिठाया। युवक कौन था, कहा से आ रहा था कहा जा रहा था स्पष्ट नही हो सका। कुछ देर युवक को आराम कराने के बाद लोगों ने स्वास्थ्य ठीक लगे पर युवक को रवाना कर दिया।