गुना नगर: झागर गांव में होली पर घर-घर होली खेलने पहुंचे भगवान श्री राम और कृष्ण, मंदिरों से निकाले गए पारंपरिक विमान
गुना जिले में होली पर्व पर कई धार्मिक आयोजन होते हैं। बमोरी इलाके के झागर गांव में होली और रंग पंचमी पर भगवान श्री राम और कृष्णा जी घर-घर होली खेलने पहुंचते हैं। 14 मार्च को होली पर रात्रि में झागर गांव में मंदिरों से पारंपरिक विमान निकाले जाते हैं। जिसमें पूरा गांव शामिल होता है। प्रत्येक घर के दरवाजे पर पूजन कर ठाकुर जी के साथ होली खेली जाती है।