गुना नगर: गुना कलेक्टर ने वीडियो जारी कर जिलेवासियों को दी होली की बधाई, जल और पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखने का आग्रह किया
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने वीडियो जारी कर जिले वासियों को होली की बधाई दी। कहा, प्रिय साथियों होली का पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां समृद्धि आपसी भाईचारे का रंग भर दे। यह त्यौहार हमें प्रेम सौहार्द सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। हम सब सुरक्षित स्वच्छ सौहार्दपूर्ण होली मनाए। जल और पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखें।