कुरई: कुरई में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
Kurai, Seoni | Sep 9, 2026 सिवनी के कुरई थाना क्षेत्र के कलबोडी गांव के पास ट्रक ने राहगीर बुजुर्ग दशरत लाल को टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम आगे की जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।