पाली: ग्राम उत्तमधाना में निर्धारित समय से नहीं खोले जा रहे सरकारी विद्यालय, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Pali, Lalitpur | Aug 18, 2026 ग्राम उत्तमधाना में सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा मनमाने तरीके से विद्यालय संचालित किया जा रहे हैं। उक्त मामले में किसी व्यक्ति ने गूगल कैमरे के माध्यम से एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जहां गूगल कैमरे के अनुसार मंगलवार सुबह करीबन 8:33 तक विद्यालय में ताला लगा हुआ नजर आ रहा है।