कोईलवर: 1.93 लाख रुपये देने के छह महीने बाद भी नहीं मिली ओला बाइक, घर पहुंची आरसी; मामला उपभोक्ता आयोग और पीएमओ तक पहुंचा
कोईलवर प्रखंड के गिधा थाना क्षेत्र के कायमनगर निवासी विजय शंकर पांडेय ने ओला इलेक्ट्रिक कंपनी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने 8 मई 2026 को 1.93 लाख रुपये देकर रोडस्टर एक्स प्लस बाइक बुक की थी। कंपनी ने बाइक आवंटित होने की जानकारी भी दी थी।बुधवार की सुबह 11:30 बजे इस पूरे मामले को लेकर विजय शंकर पांडेय ने क्या कुछ कहा, आइए सुनते हैं।