CM हेमंत सोरेन ने धनबाद की दो महिलाओं से की सीधी बात, DC आदित्य रंजन ने 15 लोगों को सौंपे ड्राइविंग लाइसेंस
धनबाद: परिवहन विभाग एवं टाटा मोटर्स के बीच इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग, ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR) की स्थापना के लिए आयोजित एमओयू कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद की षष्ठी देवी और जोनाकी दत्ता से ऑनलाइन संवाद कर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया का फीडबैक लिया। दोनों महिलाओं ने बताया कि उन्हें बिना किसी परेशानी के निर्धारित समय पर ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के बाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने जिले के 15 आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस केवल वाहन चलाने की अनुमति नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण पहचान-पत्र भी है।
उपायुक्त ने युवाओं और अभिभावकों से अपील की कि बिना लाइसेंस वाहन न चलाएं और नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
#Dhanbad #HemantSoren #AdityaRanjan #DrivingLicense #RoadSafety #TransportDepartment #Jharkhand #BreakingNews #TrendingNews #dhanbadnews