जरूरतमंद विद्यार्थियों के बीच सूर्य उदय चैरिटेबल ट्रस्ट ने ₹21,000 की छात्रवृत्ति वितरित की
गिरिडीह।
शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से *सूर्य उदय चैरिटेबल ट्रस्ट* के तत्वावधान में आज *"प्रोजेक्ट भाग्य उदय"* के अंतर्गत ऑनलाइन छात्रवृत्ति शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के कार्डधारक सदस्यों के लिए आयोजित ई-लॉटरी के माध्यम से *19 विद्यार्थियों* का चयन किया गया तथा उन्हें कुल *₹21,000* की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष *श्री प्रद्युमन प्रद्योत* ने कहा कि शिक्षा ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह छात्रवृत्ति राशि भले ही आर्थिक दृष्टि से एक छोटी सहायता हो, लेकिन इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के मन में आत्मविश्वास, नई उम्मीद और शिक्षा के प्रति उत्साह का संचार करना है।
उन्होंने कहा कि आज अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थी आर्थिक कठिनाइयों और सामाजिक चुनौतियों के कारण अपनी शिक्षा बीच में छोड़ने को विवश हो जाते हैं। सूर्य उदय चैरिटेबल ट्रस्ट का प्रयास ऐसे विद्यार्थियों के साथ खड़ा होकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। ट्रस्ट जाति, धर्म, वर्ग एवं अन्य सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर केवल मानवता और शिक्षा के आधार पर समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री प्रद्युमन प्रद्योत ने बताया कि इस ऑनलाइन छात्रवृत्ति शिविर में चयनित सभी **19 विजेता विद्यार्थियों* को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सहयोग विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में यदि सरकार, सामाजिक संस्थाओं, उद्योग जगत अथवा अन्य सहयोगी संगठनों का सहयोग प्राप्त होता है, तो उसका पूर्ण एवं पारदर्शी लाभ समाज के वंचित, गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाएगा। ट्रस्ट आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में और अधिक व्यापक स्तर पर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
*सूर्य उदय चैरिटेबल ट्रस्ट* ने सभी छात्रवृत्ति प्राप्त विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाज के सभी वर्गों से शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग और सहभागिता की अपील की।
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए वेबसाइट से जानकारी प्राप्त करें
Website:* digitalcard.sunrisestrust.in