Public App Logo
Profile Picture

शाहबाज आलम NEWS22 DIGITAL

@joharsamachar
17535Followers
61Following
पूजा पंडालों में CCTV, अग्निशामक यंत्र और वोलेंटियर जरूरी, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
गिरिडीह और कोडरमा के बीच अवस्थित गोरहन्द डेम का एक सुंदर सा नजर
गावां प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिरने की छात्रा रिंकी कुमारी का चयन राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह गावां प्रखंड से राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाली एकमात्र एथलेटिक्स खिलाड़ी है। रिंकी के चयन से विद्यालय परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी खुशी है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले विद्यालय परिवार की ओर से रिंकी को खेल पोशाक (स्पोर्ट्स किट) और जूता प्रदान किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अभिषेक आनन्द ने रिंकी की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

मौके पर शिक्षक तुलसी प्रसाद, बालेश्वर यादव, शैलेश कुमार सिंह एवं मंसूर आलम, विद्यालय प्रबंधन समिति में पिंकी देवी अध्यक्ष, जागेश्वर यादव उपाध्यक्ष, श्रीराम यादव पूर्व सांसद प्रतिनिधि ने रिंकी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विजयीभव होने का आशीर्वाद दिया।
Video 3
आंदोलन के 17वें दिन और भूख हड़ताल 4वें दिन भी नहीं टूटा प्रशासन का मौन,कल करेंगे प्रखंड कार्यालय का ताला बंद
चिद्रा तालाब में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत, मामा के घर आया था सुजीत कुमार
धनवार ज़िला बनाओ संघर्ष समिति की ओर से पदयात्रा की शुरुआत हो रही है।
📢 धनवार को जिला बनाओ — पदयात्रा

धनवार को जिला बनाने की मांग को लेकर पदयात्रा 

📍 स्थान: प्रखंड मुख्यालय, धनवार
➡️ गंतव्य: अनुमंडल मुख्यालय, खोरीमहुआ

✊ एक मांग — धनवार जिला बनाओ!
🤝 आइए, क्षेत्र के विकास और बेहतर प्रशासनिक सुविधा के लिए इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें।

धनवार की आवाज़ — जिला बनाने की मांग!

<nis:link nis:type=tag nis:id=धनवार_को_जिला_बनाओ nis:value=धनवार_को_जिला_बनाओ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=धनवार nis:value=धनवार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पदयात्रा nis:value=पदयात्रा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=खोरीमहुआ nis:value=खोरीमहुआ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dhanwardistrict nis:value=DhanwarDistrict nis:enabled=true nis:link/>
कोडरमा में शेर तो सतगावां में ही बसते हैं, जिओ शेर तुमने तो बाजा फाड़ दिया।
धनवार ज़िला बनाओ संघर्ष समिति की ओर से पदयात्रा
खोरीमहुआ को जिला बनाने की उठी बुलंद आवाज, राज्यपाल को सौंपा आवेदन
खोरीमहुआ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, राज्यपाल से की मुलाकात निर्णायक पहल की गुहार
खोरीमहुआ में उमराह यात्रियों का प्रशिक्षण शिविर, सिखाए गए उमराह के अरकान और जरूरी तौर-तरीके
जेसीबी लेकर पहुंची भीड़, जमीन कब्जाने के प्रयास का आरोप; पुलिस की तत्परता से टला खूनी संघर्ष
पाकुड़ विधायक शशि भूषण की मौजूदगी में चितरडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, राष्ट्र निर्माण पर हुई चर्चा
धनवार बचाओ संघर्ष समिति का 13 सूत्री मांगों को लेकर धरना 11वें दिन भी जारी, अधिकारियों की चुप्पी से बढ़ रहा आक्रोश
भारी बारिश के कारण सरिया स्थित निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज के पास का पथ पूरी तरह धंस जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया है।
BREAKING NEWS
अजय कुमार, संजय कुमार और रामाकृष्णा कुमार सिंह की गिरफ्तारी
JSSC-CGL परीक्षा धांधली मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, गिरिडीह के धनवार से तीन आरोपी गिरफ्तार
धनवार स्टेशन से 100 जायरीन उमरा के लिए रवाना
अजहरी उमराह ग्रुप के जत्थे को फूल-माला पहनाकर दी गई विदाई, अमन-शांति के लिए हुई दुआ
JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला, बोले—CBI जांच से ही सामने आएगा पूरा सच।

JSSC-CGL और JPSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। गिरिडीह में एक निजी संस्थान के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे मरांडी ने पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग दोहराई। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका की भी स्वतंत्र जांच की मांग की है। 
मरांडी ने कहा कि झारखंड हाईकोर्ट में सरकार की ओर से दाखिल हालिया जवाबी हलफनामे में JSSC-CGL की परीक्षा प्रक्रिया को गंभीर गड़बड़ियों से प्रभावित बताया गया है। उनका सवाल है कि यदि सरकार के पास ऐसे तथ्य पहले से मौजूद थे, तो पूर्व में अदालत में दाखिल हलफनामों में पूरी जानकारी क्यों नहीं रखी गई। 
उन्होंने कहा कि जांच सिर्फ निचले स्तर के आरोपितों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। परीक्षा प्रक्रिया और जांच से जुड़े अधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मरांडी ने दोष सिद्ध होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। 

मरांडी ने CID जांच की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाते हुए CBI से जांच कराने की मांग की। उन्होंने प्रशांत कुमार और सुधीर गुप्ता को JSSC से हटाने तथा मनोज कौशिक को CID ADG के पद से मुक्त करने की मांग रखी।
उन्होंने कहा कि जब भी झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी, भ्रष्टाचार के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, ये पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी द्वारा लगाए गए राजनीतिक आरोप और रखी गई मांगें हैं; संबंधित आरोपों पर अंतिम निष्कर्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया से ही तय होगा। JSSC-CGL विवाद में जांच और कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है। 
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रंजीत राय, महेंद्र वर्मा, दिलीप वर्मा, सुरेश साव, सुनील पासवान, दिनेश यादव, लक्ष्मण स्वणकार,विनय सिंह, महादेव दुबे, संदीप डोंगाइच, कामेश्वर पासवान, नवीन सिन्हा, मनीष वर्मा, अशोक उपाध्याय,निर्भय सिंह, संजीव कुमार गुड्डू, मिथुन चंद्रवंशी, मुनिया देवी,उषा देवी, संगीता सेठ, प्रोफेसर विनीता कुमारी, पिंकी वर्मा और प्रेम तिवारी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धनवार के गलवाती में फाइनल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन लाखों की भीड़
ट्यूशन जा रहे छात्र पर छह युवकों के हमले का आरो.प, जमडीहा में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात; पुलिस की समझाइश से तनाव समाप्त
दूर के रिश्तेदार की लड़की से हुआ प्यार, कर ली शादी, मामला गावां के पथलडीहा का बताया जा रहा है, वीडियो हुआ वायरल, आधिकारिक पुष्टि बाकी।
आंगनबाड़ी सेविका के खिलाफ डीसी से शिकायत, नियमित केंद्र संचालन नहीं होने का आरोप