प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
दिनांक: 15 अक्टूबर 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा।
.....….......................................
दुर्गा पूजा 2026 के मद्देनजर बिहारशरीफ में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालंदा एवं श्री हृदयकांत, पुलिस अधीक्षक, नालंदा के संयुक्त नेतृत्व में दुर्गा पूजा 2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।
इस दौरान आम नागरिकों से दुर्गा पूजा का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही, प्रशासन एवं पुलिस द्वारा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई तैयारियों के प्रति लोगों को आश्वस्त किया गया। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
नालन्दा पुलिस
25 views | Nalanda, Bihar | Oct 15, 2026