Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sambalpur
सम्मान
Crimenews
Sitapur
Bareilly
dpronalanda
दुर्गा पूजा 2026 के मद्देनजर बिहारशरीफ में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar नालन्दा पुलिस Bihar Sharif Nagar Nigam
39 views |
Nalanda, Bihar
| Oct 15, 2026
MORE NEWS
प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। दिनांक: 15 अक्टूबर 2026 जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा। .....…....................................... दुर्गा पूजा 2026 के मद्देनजर बिहारशरीफ में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालंदा एवं श्री हृदयकांत, पुलिस अधीक्षक, नालंदा के संयुक्त नेतृत्व में दुर्गा पूजा 2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान आम नागरिकों से दुर्गा पूजा का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही, प्रशासन एवं पुलिस द्वारा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई तैयारियों के प्रति लोगों को आश्वस्त किया गया। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar नालन्दा पुलिस
Nalanda, Bihar | Oct 15, 2026
दुर्गा पूजा 2026 के मद्देनजर बिहारशरीफ में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Sharif Nagar Nigam नालन्दा पुलिस Bihar Police
Nalanda, Bihar | Oct 15, 2026
प्रेस विज्ञप्ति:- जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालन्दा दिनांक: 15 अक्टूबर, 2026 जिला कृषि पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में रबी कर्मशाला का आयोजन, रबी महाभियान का हुआ शुभारंभ महिला किसानों के योगदान को सम्मानित करने के साथ वैज्ञानिक खेती, फसल विविधीकरण एवं सरकारी योजनाओं के लाभ से किसानों को जोड़ने पर दिया गया जोर। जिला कृषि पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में आज रबी कर्मशाला का आयोजन किया गया। कर्मशाला में कृषि विज्ञान केन्द्र, हरनौत के वरीय वैज्ञानिक, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, नालंदा उद्यान महाविद्यालय के वरीय वैज्ञानिक, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, जिला स्तरीय कृषि पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं किसान सलाहकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मंचासीन पदाधिकारियों एवं वैज्ञानिकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर रबी महाभियान का शुभारंभ किया गया। रबी फसलों के बीज की उपलब्धता एवं कृषि योजनाओं की दी गई जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी, नालन्दा ने रबी मौसम में बीज उपलब्धता की जानकारी देते हुए बताया कि निदेशालय से जिले के लिए चना, मसूर, मटर एवं राई-सरसों के बीज का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके अंतर्गत चना के लिए 1,881 क्विंटल, मसूर के लिए 1,680 क्विंटल, मटर के लिए 709 क्विंटल तथा राई-सरसों के लिए 155.10 क्विंटल बीज का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन लक्ष्यों का प्रखंडवार विभाजन कर दिया गया है तथा बीज की आपूर्ति के लिए बीआरबीएन में थोक बीज विक्रेताओं द्वारा राशि जमा कर दी गई है। शीघ्र ही बीज उपलब्ध होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा वर्तमान में संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। *कृषि क्षेत्र में महिला किसानों के योगदान को सम्मान देने का संकल्प* कर्मशाला के दौरान कृषि क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका, उनके श्रम एवं योगदान को सम्मान देने तथा कृषि विकास में उनकी भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। जिला कृषी पदाधिकारी ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और कृषि हमारी अर्थव्यवस्था, खाद्य सुरक्षा एवं ग्रामीण जीवन का प्रमुख आधार है। इस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महिला किसानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर महिला किसानों के योगदान को उचित सम्मान देने, कृषि प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी बढ़ाने, उन्हें आधुनिक तकनीक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने तथा स्वयं सहायता समूहों एवं महिला कृषि उद्यमियों को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया गया। साथ ही पात्र महिला किसानों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाने, कृषि में महिलाओं की भागीदारी एवं नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने तथा टिकाऊ कृषि, जल संरक्षण एवं मृदा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम के अंत में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला किसानों को सम्मानित किया गया। वैज्ञानिक खेती एवं फसल विविधीकरण अपनाने की किसानों को सलाह डाॅ० देवेन्द मंडल, सहायक वैज्ञानिक, नालन्दा उद्यान महाविद्यालय, नूरसराय ने कहा कि नालन्दा जिले के किसान मेहनती हैं, लेकिन कई बार उन्हें उनकी मेहनत के अनुरूप आर्थिक लाभ नहीं मिल पाता है। इसका एक प्रमुख कारण वर्षा की अनियमितता एवं समय पर फसलों की बुआई नहीं हो पाना है। बुआई में देरी होने से फसल देर से तैयार होती है, जिसके कारण किसानों को मंडी में उचित मूल्य प्राप्त करने में कठिनाई होती है। किसानों को सलाह दी कि वर्षा में देरी होने की स्थिति में धान की खेती पर निर्भर रहने के बजाय परिस्थितियों के अनुकूल मड़ुआ, ज्वार एवं बाजरा जैसी कम पानी में तैयार होने वाली फसलों की खेती को प्राथमिकता दें। इन फसलों में कम पानी की आवश्यकता होती है तथा ये अपेक्षाकृत कम समय में तैयार हो जाती हैं। इससे किसानों को समय पर खेत खाली करने, रबी मौसम में अगात फसलों की बुआई करने तथा बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त करने का अवसर मिल सकता है। नालन्दा उद्यान महाविद्यालयए नूरसराय के वैज्ञानिक डाॅ0 चन्द्रशेखर आजाद के द्वारा समसामायिक फसलों में कीट व्याधि का प्रबंधन तकनीकी रूप से कैसे किया जाय इस विषय पर उन्होंने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने आगे बताया कि फसलोंमें लगनेवाले कीट व्याधि की पहचान एवं उनके लक्षणाों के अनुसार ही उपयोगी कीटनाशक एवं फफंदनाशक का व्यवहार किया जाय। कृषि विज्ञान केन्द्र हरनौत वैज्ञानिक डाॅ0 उमेश नारायण उमेश ने फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। वैज्ञानिकों ने किसानों को स्थानीय जलवायु एवं उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप फसल चयन करने तथा वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने की सलाह दी। श्री धनन्जय कुमार, तकनीकी सहायक, जिला कृषि कार्यालय, नालन्दा के द्वारा सरसो की खेती करने पर विशेष बल दिया गया एवं जिले में कोल्ड प्रेस तेल निष्कषण इकाई की स्थापना हेतु सभी प्रखण्ड स्तरीय कर्मियों को रूची लेने के लिए निवेदन किया। विभिन्न विभागों की योजनाओं की दी गई जानकारी कर्मशाला में जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही किसानों को कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की योजनाओं से जोड़ने, नवीन तकनीकों के प्रचार-प्रसार तथा कृषि उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि के लिए समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सहायक निदेशक (शस्य), जिला कृषि विपणन पदाधिकारी-सह-विशेष पदाधिकारी, नालन्दा द्वारा कर्मशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Oct 15, 2026
आज दिनांक 15.10.2026 को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, नालंदा के द्वारा विकास +2High school deepnagar korai में कुल 63छात्र/छात्राओं उपस्थित हुए l कार्यक्रम के दौरान RANI KUMARI SINHA ASSISTANT MANAGER SCHEME के द्वारा छात्रों को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, इन योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया गया। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department बिहार कौशल विकास मिशन
Nalanda, Bihar | Oct 15, 2026
प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। दिनांक 14 अक्टूबर 2026 ........................................ राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय रग्बी प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य समापन। दीपनगर स्टेडियम, नालंदा में 12 से 14 अक्टूबर तक आयोजित हुई प्रतियोगिता, अंडर-17 में पटना प्रमंडल और अंडर-19 में मगध प्रमंडल बना विजेता। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, नालंदा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय रग्बी खेल प्रतियोगिता 2026-27 (अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका वर्ग) का आयोजन 12 से 14 अक्टूबर तक दीपनगर स्टेडियम, नालंदा में किया गया। प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रंजन कुमार चौधरी, अपर समाहर्ता-सह-विभागीय जांच पदाधिकारी, नालंदा ने विभिन्न वर्गों के विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर नालंदा मंडल कारा के जेल अधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय, रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ नालंदा के महासचिव रेंसी राकेश राज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खेल पदाधिकारी-सह-जिला परिवहन पदाधिकारी, नालंदा रवि रंजन ने की। प्रतियोगिता के परिणाम अंडर-17 बालिका वर्ग 🥇 प्रथम स्थान: पटना प्रमंडल 🥈 द्वितीय स्थान: मगध प्रमंडल 🥉 तृतीय स्थान: एकलव्य अंडर-19 बालिका वर्ग 🥇 प्रथम स्थान: मगध प्रमंडल 🥈 द्वितीय स्थान: पटना प्रमंडल 🥉 तृतीय स्थान: तिरहुत प्रमंडल तकनीकी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का रहा महत्वपूर्ण योगदान प्रतियोगिता के सफल आयोजन में तकनीकी पदाधिकारियों के रूप में मधुलिका तिवारी, विक्रम कुमार, अनिरुद्ध कुमार, संजीव कुमार, सौरव कुमार, कुणाल करण, प्रतीक प्रकाश एवं राहुल कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, सहयोगी शारीरिक शिक्षा शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों में विपिन कुमार, सूरज कुमार, इम्तियाज हैदर, संजय पटेल, नवीन कुमार, निभा कुमारी, अनामिका कुमारी एवं पूनम कुमारी का सहयोग सराहनीय रहा। जिला खेल कार्यालय से मुन्ना कुमार, रितेश रंजन एवं अन्य सहयोगियों ने प्रतियोगिता के सफल संचालन में अपना योगदान दिया। बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न प्रमंडलों की बालिका खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिला। आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, तकनीकी पदाधिकारियों, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, सहयोगियों एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Sports, Government of Bihar rajgir sports complex Sports of Bihar Rugby India
Nalanda, Bihar | Oct 14, 2026
प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा। .................................................... जिला नियोजनालय, नालंदा द्वारा आयोजित जॉब कैम्प में 30 युवाओं का चयन बिहारशरीफ, नालंदा। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देशानुसार बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को जिला नियोजनालय, नालंदा के तत्वावधान में संयुक्त श्रम भवन, प्रखंड परिसर, बिहारशरीफ में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया गया। इस जॉब कैम्प में निजी क्षेत्र की नियोजक कंपनी Techmaa AI Innovation Pvt. Ltd. ने भाग लिया। कैम्प में कुल 101 युवाओं ने रोजगार प्राप्त करने के उद्देश्य से भाग लिया, जिनमें से 30 युवाओं का चयन किया गया। जिला नियोजनालय, नालंदा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें निजी क्षेत्र में नियोजित करने के उद्देश्य से समय-समय पर जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इससे जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar बिहार कौशल विकास मिशन
Nalanda, Bihar | Oct 13, 2026
राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत जिला आयुष समिति नालंदा के द्वारा आज दिनांक 13/10/2026 को आयुर्विद्या पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के माध्यम से जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी,नालंदा की अध्यक्षता में उच्च माध्यमिक विद्यालय,भुई एवं मध्य विद्यालय,भुई में आयुर्विद्या स्वास्थ्य कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम में दिनचर्या, ऋतुचर्या, रोगों का निदान, आहार, विहार, योग, प्राणायाम के बारे में सविस्तार बताया गया।इसमें आयुर्वेदिक होम्योपैथिक एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति को अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही योग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ,कर्मचारी एवं समस्त छात्र-छात्राओं का सहयोग प्राप्त हुआ। अंत में सधन्यवाद कार्यक्रम का समापन औषधीय पौधा वितरण एवं पौधारोपण के साथ संपन्न किया गया। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department
Nalanda, Bihar | Oct 13, 2026
प्रेस विज्ञप्ति कार्यालय अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा (नालंदा) दुर्गापूजा 2026: एसडीओ अमित कुमार पटेल एवं एसडीपीओ सुनील कुमार के नेतृत्व में हिलसा नगर में निकला फ्लैग मार्च; असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी, सुरक्षा का दिया भरोसा हिलसा (नालंदा), 13 अक्टूबर 2026: आगामी दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व, 2026 को शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज हिलसा नगर क्षेत्र में अनुमंडल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से सघन फ्लैग मार्च (Flag March) निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार पटेल एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, अंचलाधिकारी रूपम शर्मा, राजस्व अधिकारी सुभाष कुमार, अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल एवं क्यू०आर०टी० (QRT) के जवान शामिल रहे। प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील इलाकों में हुआ भ्रमण: फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ होकर सिनेमा मोड़, योगीपुर मोड़, स्टेशन रोड, बिहारी रोड, काली स्थान, तथा विशेष रूप से चिन्हित संवेदनशील पॉकेट्स से होते हुए गुजरा। अधिकारियों ने पैदल मार्च करते हुए स्थानीय नागरिकों, व्यवसायियों एवं पूजा समिति के सदस्यों से सीधा संवाद स्थापित किया। प्रशासनिक दिशा-निर्देश एवं संदेश: डी०जे० पर पूर्ण पाबंदी (Zero Tolerance): पूजा पंडालों, वाहनों एवं विसर्जन जुलूस में डी०जे० का परिचालन 100% प्रतिबंधित रहेगा। उल्लंघन करने पर डी०जे० जब्ती के साथ-साथ आयोजक व संचालक पर सीधी प्राथमिकी दर्ज होगी। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर: पर्व में खलल डालने वाले उपद्रवियों, मनचलों एवं शराबियों के विरुद्ध धारा 126/135 BNSS के तहत बाउंड-डाउन की सख्त कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया व साइबर निगरानी: भ्रामक पोस्ट, भड़काऊ वीडियो अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध 24 घंटे तकनीकी निगरानी रखी जा रही है; ऐसा करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई होगी। निर्धारित रूट व समय-सीमा: सभी पूजा समितियों को निर्धारित पारंपरिक रूट एवं स्लॉट टाइमिंग के भीतर ही शांतिपूर्वक विसर्जन संपन्न करने का निर्देश दिया गया। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Oct 13, 2026