प्रेस विज्ञप्ति
कार्यालय अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा (नालंदा)
दुर्गापूजा 2026: एसडीओ अमित कुमार पटेल एवं एसडीपीओ सुनील कुमार के नेतृत्व में हिलसा नगर में निकला फ्लैग मार्च; असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी, सुरक्षा का दिया भरोसा
हिलसा (नालंदा), 13 अक्टूबर 2026:
आगामी दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व, 2026 को शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज हिलसा नगर क्षेत्र में अनुमंडल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से सघन फ्लैग मार्च (Flag March) निकाला गया।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार पटेल एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, अंचलाधिकारी रूपम शर्मा, राजस्व अधिकारी सुभाष कुमार, अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल एवं क्यू०आर०टी० (QRT) के जवान शामिल रहे।
प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील इलाकों में हुआ भ्रमण:
फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ होकर सिनेमा मोड़, योगीपुर मोड़, स्टेशन रोड, बिहारी रोड, काली स्थान, तथा विशेष रूप से चिन्हित संवेदनशील पॉकेट्स से होते हुए गुजरा। अधिकारियों ने पैदल मार्च करते हुए स्थानीय नागरिकों, व्यवसायियों एवं पूजा समिति के सदस्यों से सीधा संवाद स्थापित किया।
प्रशासनिक दिशा-निर्देश एवं संदेश:
डी०जे० पर पूर्ण पाबंदी (Zero Tolerance): पूजा पंडालों, वाहनों एवं विसर्जन जुलूस में डी०जे० का परिचालन 100% प्रतिबंधित रहेगा। उल्लंघन करने पर डी०जे० जब्ती के साथ-साथ आयोजक व संचालक पर सीधी प्राथमिकी दर्ज होगी।
असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर: पर्व में खलल डालने वाले उपद्रवियों, मनचलों एवं शराबियों के विरुद्ध धारा 126/135 BNSS के तहत बाउंड-डाउन की सख्त कार्रवाई की जा रही है।
सोशल मीडिया व साइबर निगरानी: भ्रामक पोस्ट, भड़काऊ वीडियो अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध 24 घंटे तकनीकी निगरानी रखी जा रही है; ऐसा करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई होगी।
निर्धारित रूट व समय-सीमा: सभी पूजा समितियों को निर्धारित पारंपरिक रूट एवं स्लॉट टाइमिंग के भीतर ही शांतिपूर्वक विसर्जन संपन्न करने का निर्देश दिया गया।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
5 views | Nalanda, Bihar | Oct 13, 2026