कोईलवर: दुर्गा पूजा को लेकर कोईलवर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, थाना अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने लिया जायजा
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शनिवार शाम 5:30 बजे कोईलवर थाना पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। थाना अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर थाना चौक, कपिल देव चौक समेत विभिन्न प्रमुख स्थानों से गुजरा।