समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1962,
दिनांक 24/11/2026,
==================
पार्वती मंडल उच्च मध्य विद्यालय में एलईडी वैन के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों एवं आमजन को किया गया जागरूक:-
पूर्णिया जिले में संचालित नशामुक्त बिहार अभियान के तहत आज पार्वती मंडल उच्च मध्य विद्यालय, हरदा, पूर्णिया में एलईडी वैन के माध्यम से नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।
इस दौरान एलईडी स्क्रीन के जरिए नशे के दुष्परिणामों, इसके सामाजिक एवं पारिवारिक प्रभावों तथा नशामुक्त समाज के निर्माण से संबंधित जागरूकता संदेशों का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
जिलाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले में नशामुक्त बिहार अभियान के तहत विभिन्न माध्यमों से जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 24, 2026