स्कॉर्ट गाड़ी हादसे के बाद भड़के सांसद पप्पू यादव, पुल निर्माण की व्यवस्था पर उठाए सवाल!
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के काफिले में शामिल स्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें सात लोग घायल हुए थे। इस घटना को लेकर सांसद पप्पू यादव कैमरे पर नाराजगी जताते नजर आए। उन्होंने पुल निर्माण कार्यों की व्यवस्था और देखरेख पर सवाल उठाते हुए संबंधित अधिकारियों और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
सांसद ने निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा और निगरानी को लेकर सवाल खड़े किए। आखिर निर्माण कार्यों में लापरवाही की जिम्मेदारी किसकी है? हादसे के बाद सांसद के तीखे तेवर चर्चा में हैं।
#PappuYadav #PurniaMP #PurniaNews #BiharNews #EscortVehicleAccident #BridgeConstruction #Purnia #BiharPolitics #RoadSafety #breakingnews